नेपाल के सबसे बड़े मीडिया हाउस की बिल्डिंग को उपद्रवियों ने किया आग के हवाले
नेपाल में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के सबसे बड़े मीडिया हाउस कांतिपुर पब्लिकेशन्स की इमारत को आग के हवाले कर दिया। इस इमारत में कांतिपुर दैनिक और काठमांडू पोस्ट के दफ्तर स्थित हैं। Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के दौरान इस बिल्डिंग में तोड़फोड़ भी की जिससे अन्य कार्यालय भी प्रभावित हुए हैं।