नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने घेरा पीएम आवास

नेपाल में राजतंत्र की बहाली और हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर आरपीपी (राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी) के करीब 1,500 कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास और संसद भवन को घेर लिया और 'हमें राजतंत्र चाहिए' के नारे लगाए। वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Load More