लैंड-लॉक्ड देश नेपाल का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्रोत भारत है। नेपाल पेट्रोलियम उत्पाद, दवाएं और ऑटो पार्ट्स जैसी ज़रूरी चीज़ों के लिए भारत पर आश्रित है। नेपाल की अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका अहम है इसलिए वहां जारी हिंसक आंदोलन का दोनों देशों के व्यापार पर असर पड़ सकता है।