नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का दिया आदेश
नेपाल ने भारतीय बिस्किट ब्रांड PriyaGold के आयात, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगा दी है। नेपाल के खाद्य विभाग ने 19 अक्टूबर को आदेश देकर PriyaGold बिस्किट का स्टॉक हटाने को कहा है। यह कार्रवाई भारत में FSSAI की जांच के बाद की गई जिसमें बिस्किट में ऐसा चोकर मिला था जो पशुओं के चारे में इस्तेमाल होता है।