नेपाल ने बाढ़ के बाद भारत से प्रदूषण वाला मुआवज़ा मांगने के बाद किया भारत का शुक्रिया
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल द्वारा बाढ़ की तबाही के बाद भारत-चीन से प्रदूषण को लेकर मुआवजा मांगे जाने के बाद नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह ने मदद भेजने के लिए भारत का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोपावर परियोजनाओं में बचाव कार्य के लिए भारतीय टीमें लगाई जा रही हैं। भारत कई टन साजो-सामान भी भेज चुका है।