नेपाल बाढ़ में 600 बच्चों समेत 4700 लोग लापता, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 1282
नेपाल आपदा में करीब 600 बच्चों सहित 4,700 से ज़्यादा लोग लापता हैं जबकि मृतकों की संख्या 1,282 हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रसुवा में लगभग 280 बच्चे और नुवाकोट में 300-350 बच्चे लापता हैं। नेपाल पुलिस के मुताबिक, चितवन में 359, नवलपरासी पूर्व में 218, नवलपरासी पश्चिम में 208 और नुवाकोट में 185 शव बरामद हुए हैं।