नेपाल बाढ़ से 169 भारतीय बचाए गए, MEA ने हाल में रेस्क्यू किए गए 3 लोगों के नाम किए जारी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया है कि नेपाल में आई बाढ़ के बाद 169-भारतीयों को बचाया गया जबकि त्रिशूली बाज़ार से तीन और भारतीय रेस्क्यू किए गए। हाल में बचाए गए लोगों में अभिजीत सुरेश पवार, दीपिका अभिजीत पवार और समर्थ अभिजीत पवार शामिल हैं। बकौल मंत्रालय, नेपाल स्थित भारतीय दूतावास उनकी वापसी में मदद कर रहा।