नेपाल में 12 घंटे के अंदर आए भूकंप के तीन झटके

नेपाल में बुधवार को 12 घंटे के भीतर 3 भूकंप आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप 4.5 तीव्रता का था, जो रात 1:36 बजे आया जबकि दूसरा 4.2 तीव्रता का झटका सुबह 4:13 बजे महसूस हुआ। तीसरा भूकंप बुधवार दोपहर 13:52 पर 2.9 तीव्रता का आया। फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Load More