नेपाल में Gen Z के प्रदर्शनों की दुनियाभर में चर्चा; वर्ल्ड मीडिया ने क्या-क्या लिखा?
नेपाल में Gen Z के हिंसक विरोध-प्रदर्शनों को लेकर ब्रिटिश अखबार 'गार्डियन' ने इसे नेपाल में पिछले कई दशकों का सबसे बुरा प्रदर्शन कहा है। 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने प्रदर्शनों को युवाओं के गुस्से से प्रेरित बताया। वहीं, 'साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट' ने लिखा कि नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार और धीमी आर्थिक विकास को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।