नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन पर भारत ने जारी किया बयान
भारत ने सुशीला कार्की के नेतृत्व में नेपाल की अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत किया है। भारत के आधिकारिक बयान में कहा गया है, "हमें उम्मीद है कि इससे शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा...एक करीबी पड़ोसी, लोकतांत्रिक देश और दीर्घकालिक विकास साझेदार के रूप में भारत...भलाई और समृद्धि के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।"