नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में गंडक बैराज के सभी 36 गेट क्यों खोल दिए गए?
नेपाल से आने वाले पानी के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार में एहतियात के तौर पर वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज के सभी 36 गेट खोल दिए गए है। दोपहर तक वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से लगभग 86,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था और नेपाल के देवघाट में नदी का जलस्तर 4.77 मीटर दर्ज हुआ था। प्रदेश हाई अलर्ट पर है।