नेपाल में अचानक कैसे आ गई इतनी भीषण बाढ़? सामने आ गई असली वजह
वैज्ञानिकों के मुताबिक, नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर का करीब 2,000 फीट चौड़ा हिस्सा टूटकर 4,000 फीट नीचे घाटी में जा गिरा जिससे अचानक भीषण बाढ़ आई। गिरती हुई बर्फ-चट्टानों ने ल्हेन्डे खोला नदी का रास्ता रोक दिया और पानी-मलबे का ज़बरदस्त बहाव पैदा किया। नदी के निचले हिस्से में 30-मिनट के भीतर पानी का स्तर 9-मीटर तक बढ़ गया।