नेपाल में अशांति के बीच डीटीसी ने दिल्ली-काठमांडू बस सेवा की स्थगित
दिल्ली परिवहन निगम ने नेपाल में हो रही हिंसा को लेकर दिल्ली से काठमांडू चलने वाली अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली-काठमांडू की मैत्री बस सेवा दोबारा शुरू की जाएगी। बकौल अधिकारी, जिन यात्रियों ने पहले बुकिंग की थी उन्हें रिफंड दिया जाएगा।