नेपाल में आई बाढ़ के बीच यूपी के बहराइच पहुंचा हाथियों का झुंड, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने
नेपाल में आई बाढ़ के बीच बहराइच (यूपी) में कौड़ियाला नदी के तेज बहाव में हाथियों का झुंड फंस गया। वन विभाग द्वारा 3 वयस्क समेत 5 जंगली हाथियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। दरअसल, बैराज के गेट बंद कर बहाव कम किया गया फिर ‘हांका’ अभियान से हाथियों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।