नेपाल में आई बाढ़ में 105 भारतीयों के लापता होने के बाद भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी नंबर किए जारी
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद और जानकारी के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं। दूतावास ने X पर दो नंबर (+977 985 131 6807, +977 970 910 7500) जारी किए हैं। गौरतलब है, बाढ़ के बाद लापता हुए 291 विदेशी नागरिकों में कम-से-कम 105 भारतीय पर्यटक शामिल हैं।