नेपाल में आए सैलाब में निर्माणाधीन बांध हुआ तबाह, सामने आया वीडियो
नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से एक निर्माणाधीन बांध के तबाह होने का वीडियो सामने आया है। नेपाल में इस त्रासदी से 8 लोगों की मौत हुई है और मृतकोें की संख्या बढ़ सकती है। 105 भारतीय समेत 291 विदेशी नागरिक लापता बताए जा रहे हैं। भारत ने राहत-बचाव कार्य के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।