नेपाल में एयरपोर्ट पर 11.82 लाख के भारतीय व नेपाली अवैध नोटों संग भारतीय नागरिक हुआ अरेस्ट
नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार को एक भारतीय नागरिक को अवैध नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय सौरभ ठकुराल के पास से 11 लाख अवैध नेपाली रुपए और 82,500 अवैध भारतीय रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से ठीक पहले गिरफ्तार किया है।