नेपाल में काठमांडू के पूर्वी इलाके से कर्फ्यू हटा, 100 से ज़्यादा लोग गिरफ्तार
काठमांडू (नेपाल) के पूर्वी हिस्से में सुरक्षाकर्मियों और राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद लगाया गया कर्फ्यू हटा दिया गया है। वहीं, पुलिस ने 105 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के उपाध्यक्ष रबिंद्र मिश्र और जनरल सेक्रेटरी धवल शमशेर राणा भी शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अबतक 2 लोगों की मौत हुई है।