बाढ़ के 9 दिन बाद नेपाल में सुरंग में 2 लोग मिले ज़िंदा, चमत्कारिक रेस्क्यू की तस्वीर आई सामने
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के 9 दिन बाद त्रिशूली के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल से चमत्कारिक रूप से 2 लोगों को ज़िंदा निकाला गया है। उनकी पहचान 45-वर्षीय कबीर महर्जन और 30-वर्षीय संजय शाह के तौर पर हुई है। सुरंग से इंसानी आवाज़ें आने के बाद रेस्क्यू संभव हुआ। नेपाल में 12 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से लगभग 900 कर्मचारी लापता हैं।