नेपाल में कैसे अचानक आई विनाशकारी बाढ़, चीन ने बताई वजह
चीन के मुताबिक, नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ की शुरुआती वजह तिब्बत-नेपाल सीमा के पास ऊंचाई पर स्थित ग्लेशियर का टूटना था। इससे बर्फ, चट्टान और मलबा ल्हेंदे खोला नदी में गिरा, जिससे पानी का प्रवाह रुककर प्राकृतिक बांध बना। बाद में बांध टूटने से तेज़ सैलाब आया और कई इलाकों में भारी तबाही और जानमाल का नुकसान हुआ।