नेपाल में गिरी 'प्रचंड' की सरकार, सदन में साबित नहीं कर सके विश्वास मत

नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' शुक्रवार को संसद में विश्वास मत साबित नहीं कर सके जिसके बाद उनकी सरकार गिर गई। उन्हें 19 महीने सत्ता में रहने के बाद पद छोड़ना पड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद प्रचंड को विश्वास मत का सामना करना पड़ा था।

Load More