नेपाल में सुशीला कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने के बाद चुनावों का एलान हो गया है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के प्रेस सलाहकार किरण पोखरियाल ने कहा, "प्रधानमंत्री की सिफारिश पर संसद भंग की गई है। चुनाव की तारीख 5 मार्च 2026 है।" नेपाल में भारी विरोध-प्रदर्शन के बाद केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।