नेपाल में जेल तोड़कर भाग रहे थे कैदी, सेना ने चलाई गोली; 2 लोगों की हुई मौत
नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कैदियों ने रामेछाप जेल तोड़कर भागने की कोशिश की। इसके जवाब में सेना को फायरिंग करनी पड़ी और इस गोलीबारी में 2 कैदियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, काठमांडू, पोखरा और ललितपुर की जेलों से अब तक सैकड़ों कैदी फरार हो चुके हैं।