नेपाल में टनल के अंदर फंसे 2 लोगों को ज़िंदा बचाए जाने का वीडियो आया सामने
नेपाल आर्मी ने विनाशकारी बाढ़ के 9 दिन बाद त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट टनल से ज़िंदा बचाए गए 2 लोगों के रेस्क्यू का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रेस्क्यू टीम के सुरंग के अंदर पहुंचने पर सर्वाइवर बदहवास हालत में नज़र आए व बचाव दल कीचड़ से भरी संकरी सुरंग से स्ट्रेचर पर सर्वाइवर को बाहर निकालते दिखे।