नेपाल में पूर्व पीएम की पत्नी को ज़िंदा जलाया गया, हुई मौत
नेपाल में हिसंक प्रदर्शनों के बीच राजधानी काठमांडू के दल्लू इलाके में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल के घर में आग लगा दी गई जिसमें उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, आग लगने के समय राजलक्ष्मी घर के अंदर थीं और वह गंभीर रूप से जल गईं और उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया।