नेपाल में पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने नई सरकार बनाने का पेश किया दावा
नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' द्वारा संसद में विश्वास मत साबित नहीं कर पाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। ओली ने 165 सांसदों के समर्थन का दावा किया जिनमें उनकी पार्टी सीपीएन-यूएमएल के 77 और नेपाली कांग्रेस के 88 सांसद शामिल हैं।