नेपाल में प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुसे लुटेरे, सेना ने जारी किया अलर्ट
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच कई लुटेरों के घुसने को लेकर अलर्ट जारी करते हुए सेना ने प्रदर्शनकारियों को आगाह किया है। सेना ने बयान जारी कर प्रदर्शनकारियों से लूटपाट, आगजनी और तोड़फोड़ रोकने की अपील की है और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। आंदोलन के नाम पर लूटपाट करने वाले 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।