नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने ऊर्जा मंत्री के घर से कैश लूटकर हवा में उड़ाया, वीडियो आया सामने
नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के घर से बड़ी मात्रा में कैश लूट लिया और उसे हवा में उड़ा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा व उनकी पत्नी समेत कई मंत्रियों को बुरी तरह पीटा है। इस प्रदर्शन में कई लोगों की मौतें हुई हैं।