नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के परिसर में घुसे उपद्रवी, की गेट तोड़ने की कोशिश; वीडियो आया सामने
नेपाल में हिंसा के बीच बड़ी संख्या में उपद्रवी पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में घुस गए और गेट तोड़कर मंदिर के अंदर जाने की कोशिश की जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में उपद्रवी मंदिर के गेट पर चढ़े दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उपद्रवी मंदिर में तोड़फोड़-लूटपाट के इरादे से घुस रहे थे लेकिन सेना ने उन्हें रोक लिया।