नेपाल में फंसे राजस्थान के लोगों की मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में तनाव के बीच वहां फंसे राजस्थान के लोगों और उनके परिजन की मदद के लिए राज्य की पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मदद के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर (0141-2740832, 0141-2741807) और एक वॉट्सऐप सहायता नंबर (97849-42702) जारी किए गए हैं। इसके अलावा वहां फंसे लोगों की मदद के लिए विशेष प्रकोष्ठ (सेल) भी बनाया गया है।