नेपाल में बाज़ार में आराम से चल रहे थे लोग, सुनामी की तरह आया पानी; बह गए लोग, घर और गाड़ियां
नेपाल में प्रलयकारी बाढ़ के बीच एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें बाढ़ के पानी के कारण पूरा बाज़ार बहता हुआ दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग आराम से चल रहे हैं और तभी सुनामी की लहर की तरह पानी आता है और लोगों के साथ-साथ गाड़ी, घर व पेड़ों को बहा ले जाता है।