नेपाल में बाढ़, भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 241

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को कहा कि बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 241 हो गई। मुख्य सचिव एकनारायण आर्यल के मुताबिक, भूस्खलन और बाढ़ के चलते देश को लगभग ₹17 अरब का नुकसान हुआ है। बकौल एकनारायण, घटनाओं में कम-से-कम 29 लोग लापता और 126 लोग घायल हैं।

Load More