नेपाल में बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से ज़िंदा निकाले गए थे 2 लोग, अंदर का वीडियो आया सामने
नेपाल की सेना ने देश में आए बाढ़ के 9 दिन बाद एक सुरंग के अंदर से दो लोगों के ज़िंदा निकालने का वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि अपर त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर स्टेशन की सुरंग से उन दो लोगों को कैसे बचाया गया। दोनों की पहचान कबीर और संजय के तौर पर हुई है।