नेपाल में बाढ़ के बाद 5 दिन अकेले रहा बहरा पालतू कुत्ता परिवार से मिला
पिछले हफ्ते नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद 5-दिन तक अकेले रहा बहरा पालतू कुत्ता स्वीटी अपने परिवार से मिल गया है। परिवार ने बताया कि बाढ़ आने के बाद वे स्वीटी को लगातार बुलाते रहे लेकिन वह सुन नहीं सकता था। इसके बाद स्वीटी छत पर चला गया और आस-पास पानी का स्तर बढ़ने के बावजूद वहीं रहा।