नेपाल में भीषण बाढ़ से बचाए गए लोगों को ला रही बस का हुआ ऐक्सिडेंट
नेपाल की राष्ट्रीय समाचार समिति के अनुसार, रसुवा में बाढ़ से बचाए गए 38 लोगों को ले जा रही एक बस नवलपरासी के पूर्वी हिस्से में डांडा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बीबीसी के मुताबिक, बस के 38 यात्रियों में से 32 घायल हुए हैं जिनमें से 27 को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 5 अस्पताल में हैं।