नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 359, चितवन में हुआ सर्वाधिक नुकसान
नेपाल पुलिस ने बताया है कि बुधवार को आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है। गुरुवार शाम 5 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक 8-ज़िलों से शव बरामद किए गए हैं। सर्वाधिक नुकसान चितवन (132) और नवलपरासी पूर्व (82) में हुआ है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसीज़ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपना अभियान जारी रखे हुए हैं।