नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 700 के पार
नेपाल सरकार ने रविवार को बताया कि अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है और करीब 2,500 लोग अभी भी लापता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभावित सभी 8 ज़िलों से शव बरामद किए गए हैं और बचावकर्मी लापता लोगों को खोजने के लिए तेज़ी से काम कर रहे हैं।