नेपाल में बारिश संबंधी घटनाओं में 17 दिनों में हुई 28 लोगों की मौत
नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया है कि देश में बारिश संबंधी घटनाओं के कारण पिछले 17 दिनों में 28 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के कारण बुधवार को 44 घटनाएं हुईं जिनमें 14 लोगों की मौत हो गई। नेपाल में इस साल 10 जून को मॉनसून सक्रिय हुआ था और 33 ज़िले इससे प्रभावित हुए हैं।