नेपाल में बवाल के बीच जेल से 13,000 से अधिक कैदी हुए फरार
नेपाल के अधिकारियों ने बताया है कि देश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान 77 ज़िलों के जेल से कम-से-कम 13,000 कैदी फरार हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट व अटॉर्नी जनरल के ऑफिस के अलावा 17 अन्य कोर्ट में भी तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व डिप्टी प्रधानमंत्री रबी लामिछाने को भी जेल से छुड़ाया था।