नेपाल में नाले में पलटी यात्रियों से भरी बस, 6 लोगों की हुई मौत व 10 घायल

नेपाल के नवलपरासी में शनिवार को काठमांडू जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई जिसमें कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। बस में चालक समेत 18-लोग सवार थे। हादसा पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर हुआ। घायलों को प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया। दो यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है।

Load More