नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुआ हमला, हुई लूटपाट; कई लोग घायल
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच काठमांडू में भारतीय श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया गया है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, श्रद्धालु पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे और इस दौरान बस पर पत्थरबाज़ी की गई। हमलावरों ने बस की खिड़कियां तोड़ दीं और यात्रियों से बैग/नकदी/मोबाइल आदि लूट लिए। घटना में 7-8 लोग घायल हुए हैं।