नेपाल में राजनीतिक संकट से भारतीय शेयर बाज़ार के इन शेयरों पर पड़ सकता है सीधा असर
मनीकंट्रोल के अनुसार, नेपाल में जारी राजनीतिक संकट के कारण भारतीय शेयर बाज़ार में लिस्टेड 7 एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों पर सीधा असर पड़ सकता है। दरअसल, ये कंपनियां या तो नेपाल में उत्पादन करती हैं या अपने भारतीय डिवीज़न के ज़रिए एक्सपोर्ट करती हैं। इनमें, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़, वरुण बेवरेजेज़, मैरिको और बीकाजी फूड्स शामिल हैं।