नेपाल में लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला 59 सवारियों से भरा विमान

नेपाल की निजी विमानन कंपनी बुद्ध एयर का करीब 59 सवारियों से भरा एक विमान गुरुवार रात लुम्बिनी प्रांत के गौतम बुद्ध एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। अधिकारियों ने बताया कि क्रू सदस्यों समेत विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान एयरपोर्ट पर कीचड़ में फंस गया था।

Load More