नेपाल में लोग जान जोखिम में डालकर बह रहे सिलिंडर को उठा रहे, वीडियो आया सामने
ऑनलाइन सामने आए कई वीडियो में लोग बाढ़ के बाद नदी में तैर रहे सिलिंडर ले जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। एक वीडियो में लोग नदी में सिलिंडर खींचते नज़र आ रहे हैं। बाढ़/उफनती नदी में तैर रहे/बह रहे गैस सिलिंडर को बाहर नहीं निकालना चाहिए क्योंकि यह गंभीर हादसे को न्योता दे सकते हैं।