नेपाल में लगातार बारिश के चलते आई बाढ़ से 39 लोगों की हुई मौत, 11 लोग लापता

'माई रिपब्लिका डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण कई ज़िलों में आई बाढ़ से कम-से-कम 39 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हो गए हैं। नेपाल के कई हिस्से शुक्रवार से हो रही बारिश से जलमग्न हो गए। बकौल पुलिस, काठमांडू में 226 मकान जलमग्न हो गए हैं।

Load More