नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत, 750 लापता
नेपाल में बुधवार दोपहर आई विनाशकारी बाढ़ में 160 से अधिक लोगों की जान चली गई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक, 130+ भारतीयों सहित 750 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालय के ग्लेशियर का एक हिस्सा ढह गया था जिससे बाढ़ आई और बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ।