नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से हफ्तों पहले ISRO के NISAR सैटेलाइट ने भेजी थी चेतावनी
NASA-ISRO के सिंथेटिक अपर्चर रडार (NISAR) से मिले डेटा में नेपाल के हिमालयी क्षेत्र की एक ढलान पर कई हफ्ते पहले ही ज़मीन में हलचल दर्ज की गई थी। इसके बाद 26 अगस्त को लांगटांग-लिरुंग चोटी से करीब 5,200 मीटर की ऊंचाई से बर्फ और चट्टानों का विशाल मलबा गिरा जिससे विनाशकारी फ्लैश फ्लड आई।