नेपाल में विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, पुलिस ने शेयर कीं घटनास्थल की तस्वीरें
नेपाल पुलिस ने काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को हुए विमान हादसे को लेकर बताया है कि इसमें कुल 19 लोग सवार थे जिनमें से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग बचाए गए। नेपाल पुलिस ने घटनास्थल की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से कुछ तस्वीरों में विमान का मलबा दिख रहा है।