नेपाल में विरोध प्रदर्शनों का 'नेपो किड्स' से क्या है ताल्लुक?
नेपाल में भ्रष्टाचार व सोशल मीडिया पर बैन के विरोध में प्रदर्शनों के बीच #NepoKid #NepoBabies और #PoliticiansNepoBabyNepal जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, राजनेताओं के बच्चों की विलासितापूर्ण जीवनशैली और आम युवाओं की तुलना वाले वीडियो सामने आए हैं। एक शख्स ने कहा, "नेपो किड्स अपनी जीवनशैली तो दिखाते हैं...लेकिन यह नहीं बताते कि...पैसा कहां से आता है।"