नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर PM मोदी ने दी बधाई, बोले- नई सरकार संग मिलकर काम करेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में शांतिपूर्ण और सफल चुनाव के लिए वहां की जनता और सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "यह उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में गौरवपूर्ण क्षण है।" पीएम मोदी ने कहा, "भारत एक करीबी मित्र के रूप में नेपाल की नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करता रहेगा।"

Load More